पंकज चौधरी के आवास पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम योगी, माता श्री से की मुलाकात

मनोज कुमार त्रिपाठी 

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के आवास पहुंचकर पंकज चौधरी की माता श्री से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों वरिष्ठ नेताओं ने उनका कुशलक्षेम जाना और स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की मंगलकामना की।

 

 

राजनीतिक गतिविधियों और संगठनात्मक व्यस्तताओं के बीच हुई इस मुलाकात ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के बीच आत्मीयता, सम्मान और पारिवारिक संबंधों की खूबसूरत झलक पेश की। दोनों नेताओं ने आत्मीयता के साथ उनका हालचाल जाना। इस अवसर पर पार्टी के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

 

 

यह मुलाकात राजनीतिक चर्चाओं से इतर मानवीय संवेदनाओं और आपसी अपनत्व का संदेश देती नजर आई।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *