महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज में जनसभा के साथ ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ अभियान का आगाज, सीएम योगी और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी रहे मौजूद
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी राजनीतिक सक्रियता तेज कर दी है। इसी क्रम में बुधवार को गोरखपुर में भाजपा ने ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा के जरिए शक्ति प्रदर्शन किया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पहली बार गोरखपुर पहुंचे और पदयात्रा की कमान संभाली।
महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे। नेताओं की मौजूदगी में अभियान का औपचारिक आगाज किया गया।
इस दौरान भाजपा नेताओं ने संगठन की एकजुटता और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने का संदेश दिया। गोरखपुर में आयोजित इस कार्यक्रम को भाजपा के बड़े राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है।







