निष्पक्ष व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए सख्त निर्देश
उमेश चन्द्र त्रिपाठी
महराजगंज!महराजगंज जनपद के पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने पुलिस कार्यालय परिसर में आयोजित जनसुनवाई के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को बेहद गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना। उन्होंने जनता की शिकायतों के त्वरित व प्रभावी समाधान हेतु संबंधित थाना प्रभारियों और पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जनसुनवाई के दौरान एसपी ने अधिकारियों को स्पष्ट हिदायत दी कि हर शिकायत का निस्तारण निर्धारित समय सीमा के भीतर निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण तरीके से किया जाए। उन्होंने कहा कि पुलिस मामलों के निस्तारण में पूरी पारदर्शिता बरते, ताकि पीड़ितों को त्वरित न्याय मिल सके और उन्हें अनावश्यक रूप से पुलिस कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करना और पुलिस-जनता के बीच विश्वास को और मजबूत बनाना प्रशासन की पहली प्राथमिकता है। उन्होंने चेताया कि जन शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी।







