पीड़ित ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर की कार्रवाई की मांग
उमेश चन्द्र त्रिपाठी
सोनौली महराजगंज! भारत-नेपाल सीमा के सोनौली कस्बे में आपसी विवाद को लेकर एक दुकान के अंदर घुसकर तीन भाइयों के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने कुछ नामजद और अज्ञात लोगों पर हमला कर लोहे की भारी वस्तु से बेरहमी से पीटने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

मामले में सोनौली नगर पंचायत के वार्ड नंबर पांच, गौतमबुद्ध नगर निवासी साबिर अली पुत्र हनीफ ने सोनौली थाना प्रभारी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के मुताबिक, 2 नवंबर 2026 को दोपहर करीब 12:15 बजे उनके भाई सारिक, आशिक और शाहिद दुकान के अंदर मौजूद थे। इसी दौरान अरमान, अमान, सलमान, नजुबुल, परवेज, रसूल सहित कुछ अन्य लोग वहां पहुंचे और कथित तौर पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने उनके भाइयों को लोहे की भारी वस्तु से बुरी तरह पीटा, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया।







