नौतनवां नगर पालिका में अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने दी नई गाड़ियों की सौगात

नगर में साफ-सफाई और पेयजल की सुचारू व्यवस्था हमारी पहली प्राथमिकता – नगर अध्यक्ष 

उमेश चन्द्र त्रिपाठी 

नौतनवां महराजगंज! प्रकाश पर्व दीपावली के मद्देनजर नौतनवां नगर पालिका परिषद ने स्वच्छता और पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने आज पूरे विधि-विधान के साथ पूजन कर दो नए पानी के टैंकर और एक अत्याधुनिक कूड़ा मैजिक वाहन को नगरवासियों की सेवा में समर्पित किया।

 

 

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने कहा कि दीपावली जैसे बड़े पर्व पर नगर में साफ-सफाई और पेयजल की सुचारू आपूर्ति हमारी प्राथमिकता है। नगर क्षेत्र में आमजन तक सुगम पेयजल पहुंचाने और सफाई व्यवस्था को उच्च गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए इन वाहनों की खरीद की गई है, ताकि आधुनिक तकनीकों का लाभ सीधे नागरिकों को मिल सके। अब किसी भी वार्ड में जल संकट या कूड़े के ढेर की समस्या नहीं रहने दी जाएगी।

 

 

इस कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से सभासद अनिल मद्धेशिया, सुरेंद्र बहादुर जायसवाल, अनिल जायसवाल, प्रमोद पाठक, गोविन्द मौर्या, दीपू प्रजापति, राजन वर्मा सहित नगर पालिका के अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *