नेपाल में भारी बर्फबारी के बीच फंसे छह भारतीय पर्यटक, हेलीकाप्टर से रेस्क्यू की तैयारी

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज!नेपाल के डोल्पा जिले में लगातार हो रही बर्फबारी के कारण छह भारतीय पर्यटक पहाड़ी क्षेत्र में फंस गए हैं। पर्यटकों को सुरक्षित निकालने के लिए नेपाली सेना का हेलीकॉप्टर रेस्क्यू अभियान चलाने की तैयारी में है। शे-फोक्सुंडो ग्रामीण नगरपालिका-8 के दानिगढ़ क्षेत्र में ये पर्यटक बर्फबारी के चलते फंस गए हैं

 

 

डोल्पा की प्रमुख जिला धिकारी जुनू हमाल ने बताया कि पर्यटकों के बचाव के लिए नेपाली सेना का हेलीकॉप्टर शीघ्र ही घटनास्थल पर पहुंचेगा। बचाव अभियान पर होने वाले खर्च के लिए आपदा प्रबंधन कोष से प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। फंसे हुए भारतीय पर्यटकों की पहचान मौमिता हलदर, पियाली कोले, जाजला त्रिवेद कुमार, आदित्य सिन्हा, डिप्लिना बिस्वास और राजेश डे के रूप में हुई है।

 

 

बताया जा रहा है कि पिछले कई दिनों से डोल्पा जिले के ऊंचाई वाले पहाड़ी इलाकों में लगातार बर्फबारी हो रही है। इससे जनजीवन प्रभावित होने के साथ ही पर्यटकों की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं। जिला प्रशासन ने स्थानीय निवासियों और पर्यटकों से खराब मौसम को देखते हुए सतर्क रहने तथा सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *