आमजन की सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, नियमों का उल्लंघन करने वालों पर होगी कठोर कार्रवाई-डीएम
उमेश चन्द्र त्रिपाठी
महराजगंज! दीपावली पर्व के मद्देनजर जनपद में अवैध पटाखों के भंडारण और बिक्री के खिलाफ प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। अवैध पटाखों के वितरण एवं भंडारण पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।
जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने स्पष्ट किया है कि बिना अनुमति पटाखों का भंडारण, वितरण या बिक्री करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। दीपावली के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए संबंधित अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रशासन ने आमजन से भी अपील की है कि वे नियमों का पालन करें और अवैध पटाखों की बिक्री या भंडारण की जानकारी मिलने पर संबंधित अधिकारियों को सूचित करें।







