महराजगंज में नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, लग्जरी कार से एक क्विंटल से अधिक गांजा बरामद, महिला तस्कर गिरफ्तार

ठूठीबारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लग्जरी कार में गांजे की भारी खेप के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

दिलीप त्रिपाठी 

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा से सटे महराजगंज जनपद में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ ठूठीबारी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तस्करी के एक मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने एक लग्जरी कार से लगभग एक क्विंटल से अधिक गांजा बरामद किया है। इस कार्रवाई में एक महिला तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है।

 

 

जानकारी के अनुसार, तस्करी के लिए इस्तेमाल की जा रही लग्जरी कार को पुलिस ने कब्जे में लेकर सीज कर दिया है। भारी मात्रा में गांजे की बरामदगी के बाद पुलिस अब इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है।

 

 

गिरफ्तार महिला तस्कर से पुलिस पूछताछ कर रही है। जांच का मुख्य केंद्र गांजे की खेप कहां से लाई गई थी, इसकी सप्लाई कहां होनी थी और इस तस्करी के पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं, यह पता लगाना है। पुलिस संभावित तस्करी सिंडिकेट और उसके नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी हुई है।

 

ठूठीबारी पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई से नशे के अवैध कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। फिलहाल पुलिस की जांच जारी है और मामले में आगे भी बड़े खुलासे होने की संभावना है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *