उमेश चन्द्र त्रिपाठी
महराजगंज! उत्तर प्रदेश के पूर्व विधान परिषद सभापति गणेश शंकर पाण्डेय ने बुधवार को नौतनवां विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सोनौली में नूर-ए-जायका रेस्टोरेंट का भव्य उद्घाटन किया। श्री गणेश शंकर पाण्डेय मुख्य अतिथि के रूप में इस रेस्टोरेंट के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए थे।

इस अवसर पर श्री गणेश शंकर पाण्डेय ने प्रतिष्ठान के संचालक श्री मोहम्मद इब्राहिम एवं समस्त परिवारजनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामना देते हुए प्रतिष्ठान के उज्ज्वल भविष्य एवं निरंतर प्रगति की कामना की। उद्घाटन के अवसर पर बड़ी संख्या में प्रबुद्ध नागरिक और व्यापारी मौजूद रहे।










