नेपाल सरकार ने मनोज केसी को नए आईजीपी पद पर किया नियुक्त 

दान बहादुर कार्की को बनाया गया प्रधानमंत्री बालेन शाह का विशेष सुरक्षा सलाहकार 

उमेश चन्द्र त्रिपाठी 

काठमांडू! नेपाल सरकार ने मनोज केसी को नेपाल पुलिस का नया महानिरीक्षक नियुक्त किया है। इससे पहले आईजीपी रहे दानबहादुर कार्की को प्रधानमंत्री का विशेष सुरक्षा सलाहकार बनाया गया है। करीब 28 वर्षों के पुलिस सेवा अनुभव के दौरान उन्होंने अपराध अनुसंधान, शांति सुरक्षा और पुलिस संगठन के सुधार के क्षेत्र में सराहनीय काम किया है। 

केसी मोरंग विराटनगर और रूपन्देही जिले के पुलिस प्रमुख रह चुके हैं। काठमांडू उपत्यका अपराध महाशाखा के प्रमुख रहते हुए उन्होंने चर्चित नक्कली भूटानी शरणार्थी प्रकरण की जांच का नेतृत्व किया था। इसके अलावा केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीआईबी) के प्रमुख रहते हुए आर्थिक धोखाधड़ी, संगठित अपराध, क्रिप्टोकरेंसी कारोबार और सरकारी जमीन से जुड़े मामलों की जांच की।

 

 

वे नेपाल पुलिस कर्मचारी कॉलेज, महाराजगंज के संस्थापक निदेशक भी रहे हैं। उन्होंने कंबोडिया के पन्नासत्र विश्वविद्यालय से द्वंद्व रूपांतरण विषय में पीएचडी की है। इसके अलावा त्रिभुवन विश्वविद्यालय से समाजशास्त्र एवं मानवशास्त्र तथा सार्वजनिक प्रशासन में स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल की है।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *