रिपोर्टर -अशलम शेख
कैंपियरगंज क्षेत्र वार्ड न 06 निवासी शासकीय अधिवक्ता की स्पलेंडर मोटरसाइकिल (नंबर UP51BB1159, ब्लैक कलर) दिनांक 25 अप्रैल 2026 को उनके आवास के दरवाजे से चोरी हो गई। घटना के बाद पीड़ित द्वारा पुलिस को सूचना दी गई और साथ में इस घटना की सी सी कैमरा फुटेज भी दी गई लेकिन एक सप्ताह बीत जाने के बावजूद अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है।
बताया जा रहा है कि 28 अप्रैल को पुलिस तीन अभियुक्तों को पूछताछ के लिए थाने लाई थी। उनसे काफी देर तक सवाल-जवाब किया गया, लेकिन बाद में उन्हें छोड़ दिया गया। इसके बाद भी चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद नहीं हो सकी और ना ही पुलिस के द्वारा कोई कार्यवाही सामने आ रही है,
पीड़ित पक्ष का कहना है कि पुलिस केवल आश्वासन दे रही है, जबकि अब तक कोई सकारात्मक परिणाम सामने नहीं आया है। घटना को लेकर क्षेत्र में नाराजगी और चिंता का माहौल बना हुआ है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई कर मोटरसाइकिल बरामद करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।