तहसील सदर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट शिवम कुमार और सीओ अंकुर गौतम ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं

जनशिकायतों के निस्तारण को लेकर प्रशासन गंभीर, तहसील सदर में अधिकारियों ने सुनीं लोगों की समस्याएं

मनोज कुमार त्रिपाठी 

महराजगंज। तहसील सदर में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस (तहसील दिवस) का आयोजन किया गया। इस दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट शिवम कुमार एवं क्षेत्राधिकारी (सीओ) अंकुर गौतम ने फरियादियों की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता से सुना।

 

 

समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से संबंधित जनशिकायतें अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत की गईं। अधिकारियों ने शिकायतकर्ताओं की बात सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को समस्याओं के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।

 

 

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही शिकायतों का निस्तारण केवल कागजों तक सीमित न रखकर धरातल पर सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। संपूर्ण समाधान दिवस का उद्देश्य आमजन को उनकी समस्याओं के समाधान के लिए एक ही मंच पर प्रशासनिक अधिकारियों तक पहुंच उपलब्ध कराना है।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *