दीपावली एक पर्व ही नहीं एक सीख है।अंधेरा कितना भी घना हो रोशनी अपना रास्ता बना ही लेती है – वीके त्रिपाठी एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर एबी इंटरनेशनल स्कूल नौतनवां महराजगंज
दीपावली पर्व अपने साथ खुशियां और सीख दोनों लाता है- अंजली त्रिपाठी डायरेक्टर एबी इंटरनेशनल स्कूल नौतनवां महराजगंज
उमेश चन्द्र त्रिपाठी
आज दिनांक 6/11/26 को नौतनवां के ए बी इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने दीपावली का पर्व सेलिब्रेट किया। इस अवसर पर विद्यालय में हर्ष और उल्लास चारो तरफ दिख रहा था। सभी ने पर्व में अपनी-अपनी भागीदारी दिखाई और अपने विद्यालय के हर कोने को रौशन किया। बच्चों के लिये अलग-अलग एक्टिविटीज का आयोजन किया गया जैसे – क्राफ्ट, दिया डेकोरेशन, रंगोली, तोरन मेकिंग, सफाई आदि। 
बच्चों ने अपने क्लास लेवल के अकॉर्डिंग सभी में हिस्सा लिया। बच्चों ने अपने क्राफ्ट आइटम का स्टाल लगाया और क्रय विक्रय भी सीखा।
स्कूल के चीफ एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर Mr. B. K. Tripathi ने सभी को पर्व की बधाई दी और सभी को आशीष दिया। उन्होंने कहा कि दीपावली सिर्फ एक पर्व नहीं एक सीख है कि अंधेरा कितना भी घना हो रोशनी अपना रास्ता बना लेती है हमें सिर्फ अपना कर्म ईमानदारी से करना चाहिए।

स्कूल की डायरेक्टर अंजली ने सभी को पर्व की बधाई दी और कहा कि हर पर्व अपने साथ खुशियां और सीख दोनों लाता है।
हम सबको उस सीख को अपने आचरण में लेना चाहिये। उन्होंने कहा कि आज के इस आयोजन से बच्चों ने अपना काम स्वयं करना, टीम वर्क, क्रय विक्रय, क्रिएटिविटी, कॉन्फिडेंस आदि सीखा।

प्रिंसिपल मैम ने बच्चों को स्वच्छ और सुरक्षित दीपावली के लिये प्रेरित किया।
टीचर्स में प्रतिभा,चंदा, प्रियांशु, सौम्या, हर्ष, गवशूल, ऐमान, काशिफ, परमजीत, सुजाता आदि मौजूद थे।

बच्चों में हर्ष, आकृति, आरुषि, अनुज, देवांश, अभिषेक, प्रियांशु, पल्लवी, अनन्या, प्रियांशी, उत्कर्ष, ओम, अथर्व, रितिका, काव्या आदि मौजूद थे।









