आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर नौतनवां में राजनीतिक हलचल तेज 

टिकट को लेकर सभी दलों के राजनीतिक नेताओं में सस्पेंड सरकार 

 

महराजगंज जिले की फरेंदा और नौतनवां विधानसभा सीट पर कांग्रेस की नजर 

 

भाजपा,सपा और बसपा में भी अनिश्चय की स्थिति 

 

नौतनवां विधानसभा में 2022 में निषाद पार्टी और भाजपा के गठन के पश्चात ऋषि त्रिपाठी की ऐतिहासिक जीत तो हुई पर 1980 में भाजपा की स्थापना के बाद अब तक नहीं खिला कमल 

 

उमेश चन्द्र त्रिपाठी 

 

महराजगंज! महराजगंज जिले की फरेंदा और नौतनवां विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने अपनी दावेदारी ठोक दी है। 

 

सूत्रों के मुताबिक 2027 में अगर कांग्रेस-सपा गठबंधन हुआ तो फरेंदा से वर्तमान विधायक वीरेंद्र चौधरी और नौतनवां से कांग्रेस के वर्तमान जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है। ऐसे में सपा से चुनाव लड़ने की मंशा पाले नेताओं को निर्दल या अन्य किसी पार्टी में जगह तलाशना होगा? 

 

बीते 2022 के विधानसभा चुनाव में निषाद पार्टी और भाजपा के गठबंधन के पश्चात नौतनवां विधानसभा क्षेत्र में ऋषि त्रिपाठी की ऐतिहासिक जीत तो हुई पर 1980 में भाजपा की स्थापना के बाद अब तक नहीं खिला कमल?

 

जहां तक निषाद पार्टी और भाजपा गठबंधन की बात है गठबंधन होगा या नहीं यह तो आने वाला समय बताएगा परन्तु वर्तमान विधायक ऋषि त्रिपाठी की भाजपा से दावेदारी मजबूत मानी जा रही है।‌

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *