नौतनवां कस्बे में स्थित ए.बी. इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने बड़े ही हर्षोल्लास पूर्वक मनाया विश्व पर्यावरण दिवस

प्रत्येक व्यक्ति यदि पर्यावरण संरक्षण के लिए छोटे-छोटे प्रयास करें तभी हम प्रकृति का संरक्षण कर सकेंगे- अंजली

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

नौतनवां महराजगंज!नौतनवां कस्बे में स्थित ए.बी. इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने आज (शनिवार) बड़े ही हर्षोल्लास पूर्वक विश्व पर्यावरण दिवस मनाया। इस अवसर पर विद्यालय में विभिन्न जागरूकता एवं रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसके माध्यम से बच्चों को पर्यावरण संरक्षण का महत्व समझाया गया।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों को प्रकृति की रक्षा, जल संरक्षण, बिजली की बचत तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया गया। मॉर्निंग असेंबली में परमजीत ने अपने संबोधन में बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने और इसे जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया।

इस अवसर पर बच्चों ने प्लांटेशन, पोट प्लांटिंग, पोस्टर मेकिंग, प्लांटर फ्रॉम वेस्ट, रीजनरेटेड प्लांट तथा नेचर वॉक जैसी गतिविधियों में भाग लेकर विश्व पर्यावरण दिवस को शिक्षाप्रद और यादगार बनाया।

स्कूल की डायरेक्टर अंजली ने कहा कि हम सभी को प्रतिदिन अपने हिस्से की जिम्मेदारी निभानी चाहिए। यदि प्रत्येक व्यक्ति पर्यावरण संरक्षण के लिए छोटे-छोटे प्रयास करे, तभी हम प्रकृति की रक्षा कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करते हैं और उन्हें जीवन के महत्व का एहसास कराते हैं।

विद्यालय की प्रिंसिपल दीप्ति शुक्ला ने बच्चों की रचनात्मक प्रस्तुतियों और प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी पर्यावरण संरक्षण के लिए सक्रिय रहने के लिए प्रोत्साहित किया।

इस दौरान बच्चों में प्रशांत, प्रभास, परिनिधि, जोया, प्रियांशी, रेयांश, उत्सव, श्री, नूर, ईशानवी, अयान, सुफियान, हमजा, शिवांश, श्रीनिका, लव, कुश, आख्या, आयुष्मान और शौर्य सहित अन्य छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

वहीं शिक्षकों में प्रतिभा, प्रियांशु, सौम्या, ऐमान, चंदा, माहि, स्वाति, श्वेता, राजी, उजाला, हर्ष और सूरज सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *