नौतनवां के बचपन स्कूल में बच्चों ने बड़े ही हर्षोल्लास पूर्वक मनाया मजदूर दिवस 

उमेश चन्द्र त्रिपाठी 

आज दिनांक 30/4/26 को नौतनवां के बचपन स्कूल के बच्चों द्वारा मजदूर दिवस मनाया गया। मजदूर दिवस 1/5/26 को है। इस अवसर पर बच्चों का परिचय लेबर वर्ड से कराया गया था।  

बच्चों को बताया गया कि हमारी सोसाइटी को सही तरीके से चलाने के लिये बहुत सारे लोग अपना अपना योगदान देते हैं जैसे डॉक्टर, टेलर, गार्डनर, टीचर, लॉयर, milkman, ड्राइवर, स्वीपर, वेजिटेबल वेंडर आदि। ये सभी लोग अपने अपने हिस्से की कार्य को बड़ी जिम्मेदारी से निभाते हैं। बच्चों ने अलग अलग रूप लिया और सबके रोल को दिखाया बताया और समझाया।

बच्चे milkman, chef, teacher, electrician, tailor, garderner, वेजिटेबल वेंडर और डॉक्टर का गेट अप में बहुत रियल लग रहे थे।

डायरेक्टर अंजली ने सभी को बताया कि हमें अपना काम पूरी ईमानदारी से करना चाहिए। काम कोई भी हो अपने काम का सम्मान करना चाहिए। बच्चों ने स्कूल के ड्राइवर्स और आंटी को उनके त्याग, समर्पण और सहयोग के लिये धन्यवाद कहा।

डायरेक्टर अंजली ने badge लगाकर उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने बच्चों से कहा कि ये हमारे सुपर हीरो हैं और ये हीरो परदे के पीछे से हमेशा हमारे साथ रहते हैं। हम सबको उनका सम्मान करना चाहिए। 

इस एक्टिविटी द्वारा बच्चों को सबका आदर और सम्मान करना सिखाया गया और हर काम और काम करने वाले का सम्मान करने कि सीख दी गई। इस तरह के आयोजन से बच्चे प्रेम और आदर शब्द के मायने सीखते और समझते हैं।

बच्चों में लूईस, एशिविका, अंश, गुरनीत, सात्विक, फ़िज़ा, शिवांश, मृदुल, सामर्थ, आर्या, अनाया, ईशा, आयुष आदि थे।

टीचर्स में श्रद्धा, अंशिका, इशिता, रिंकल, प्रियंका, अंजली, मनिता, वैष्णवी,तेजस्वी, प्रीती और मोनिका उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *