बकरीद को लेकर नौतनवा में निकला भव्य फ्लैग मार्च

एसडीएम, सीओ, एसओ व प्रशासनिक अधिकारियों ने संभाली सुरक्षा व्यवस्था की कमान

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

नौतनवा, महराजगंज। आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से रविवार को कस्बा नौतनवा में प्रशासन एवं पुलिस द्वारा संयुक्त फ्लैग मार्च निकाला गया।

फ्लैग मार्च उपजिलाधिकारी नौतनवा नवीन प्रसाद एवं क्षेत्राधिकारी नौतनवा बसंत सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस दौरान थाना प्रभारी नौतनवा अभिषेक सिंह, नायब तहसीलदार सौरभ श्रीवास्तव सहित तमाम पुलिसकर्मी एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

फ्लैग मार्च कस्बे के प्रमुख मार्गों, बाजारों एवं संवेदनशील क्षेत्रों से होकर गुजरा। अधिकारियों ने लोगों से बकरीद का पर्व आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस प्रशासन को दें।

प्रशासन ने कहा कि त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं और क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *