कोटही मंदिर व गौशाला का लिया जायजा, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश
उमेश चंद्र त्रिपाठी / मनोज कुमार त्रिपाठी
महराजगंज/सोनौली। नगर पंचायत सोनौली की नवागत अधिशासी अधिकारी (ईओ) सुरभि मिश्रा ने कार्यभार ग्रहण करने के पहले ही दिन सक्रियता का परिचय देते हुए क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने कोटही स्थित मंदिर एवं गौशाला पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान ठेकेदार हरिनंद उपाध्याय, बड़े बाबू संजय श्रीवास्तव, पप्पू लाला, विजय त्रिपाठी सहित नगर पंचायत के अन्य कर्मचारी एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।
नवागत अधिकारी की कार्यशैली को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि अधिकारी ईमानदारी और सख्ती से कार्य करें तो विकास कार्यों में तेजी आती है। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि सुरभि मिश्रा के नेतृत्व में नगर पंचायत क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी और जनसमस्याओं का त्वरित समाधान होगा।
ग्रामीणों ने कहा कि एक सक्रिय और संवेदनशील अधिकारी के आने से लोगों में न्यायपूर्ण एवं पारदर्शी प्रशासन की उम्मीद बढ़ी है। नवागत ईओ के आगमन पर क्षेत्रवासियों ने खुशी व्यक्त करते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।