उमेश चन्द्र त्रिपाठी
सोनौली, महराजगंज! स्वतंत्रता दिवस के 80 वें पर्व पर भारत-नेपाल सीमा से सटे सोनौली क्षेत्र में देशभक्ति का रंग पूरी तरह चढ़ा नजर आया। राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बरईपार में कमल धर्म कांटा परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया।
समारोह में सोनौली क्षेत्र के रिटायर्ड सूबेदार (‘फौजी चाचा’) रमेश चंद्र त्रिपाठी ने पूरे सम्मान के साथ तिरंगा फहराया। जैसे ही राष्ट्रीय ध्वज आसमान में लहराया, परिसर देशभक्ति के नारों और राष्ट्रगान से गूंज उठा। मौजूद लोगों ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों और देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीदों को नमन किया।
कार्यक्रम में सोनौली नगर पंचायत के नगर सेवक दीपक बाबा, संतोष पांडे, संजय जायसवाल, गोपाल गुप्ता, राकेश श्रीवास्तव, राकेश पांडे, प्रमोद तिवारी, रिंकू मिश्रा सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी शामिल हुए।
समारोह के दौरान लोगों ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और मिठाई बांटकर आजादी के पर्व की खुशियां साझा की। पूरे कार्यक्रम में देश प्रेम सामाजिक एकता और आपसी सौहार्द की तस्वीर दिखाई दी।
सीमा क्षेत्र में आयोजित यह समारोह सिर्फ ध्वजारोहण तक सीमित नहीं रहा, बल्कि लोगों के बीच राष्ट्रभक्ति और एकजुटता का संदेश भी देता नजर आया। तिरंगे की शान में उमड़ा जनसैलाब बता रहा था कि आजादी का जश्न सीमाओं से नहीं, दिलों से मनाया जाता है।








