विश्व रिकॉर्ड के लिए केवल 3 दिन शेष, 50 लाख के लक्ष्य को पार कर 71 लाख से अधिक लोगों ने दिखाई सहभागिता
नई दिल्ली, 18 जून। ऑनलाइन योग और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने वाले Habuild अभियान ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। अभियान का लक्ष्य 50 लाख लोगों को जोड़ने का था, लेकिन अब तक 71 लाख से अधिक प्रतिभागी इस महाअभियान का हिस्सा बन चुके हैं, जो निर्धारित लक्ष्य से लगभग 42 प्रतिशत अधिक है।

World Records Union द्वारा जारी प्रमाणपत्र के अनुसार, प्रतिभागियों को “Highest Online Yoga Participation in a Week” विश्व रिकॉर्ड प्रयास का आधिकारिक सहभागी घोषित किया गया है। यह अभियान लोगों को योग, सकारात्मक सोच, ऊर्जा और आनंदमय जीवनशैली से जोड़ने का कार्य कर रहा है।

इस अवसर पर अजय कुमार श्रीवास्तव सहित लाखों प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। प्रमाणपत्र में उल्लेख किया गया है कि यह उपलब्धि सामूहिक स्वास्थ्य जागरूकता और योग के प्रति बढ़ती रुचि का प्रतीक है।

अभियान का विश्व रिकॉर्ड प्रयास 21 जून, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस तक जारी रहेगा। आयोजकों के अनुसार अभी 3 दिन शेष हैं और प्रतिभागियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि अंतिम दिन तक यह आंकड़ा और भी नए रिकॉर्ड स्थापित करेगा।
योग विशेषज्ञों का मानना है कि डिजिटल माध्यम से इतनी बड़ी संख्या में लोगों का एक साथ योग से जुड़ना न केवल भारत बल्कि विश्व स्तर पर स्वास्थ्य जागरूकता का एक ऐतिहासिक उदाहरण है।