जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट की अध्यक्षता में हुई मासिक बैठक 

उमेश चन्द्र त्रिपाठी 

महराजगंज! उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय पर जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट के अध्यक्षता में मासिक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें संगठन द्वारा पिछले माह किए गए कार्य की समीक्षा की गई और आगे चुनाव की दृष्टिगत रणनीति तय की गई।

जिलाध्यक्ष विजय सिंह ने कहा की सबसे पहले BLA 2 से मिलकर हमें अपने बूथ को मजबूत करना है जिससे आने वाले समय में नवंबर में होने वाले संभावित चुनाव को देखते हुए तैयारी की जा सके। पूर्व प्रदेश महासचिव त्रिभुवन नारायण मिश्रा और पूर्व जिलाध्यक्ष शरद सिंह उर्फ बबलू सिंह ने कहा संगठन कांग्रेस की रीढ़ है। परंतु कुछ ऐसे पदाधिकारी हैं जो बैठकों में नहीं आते। उनसे मिलकर उनकी परेशानियों को जानना चाहिए की क्या कारण है कि संगठन के प्रति उनकी उदासीनता हो रही है। 

पूर्व जिलाध्यक्ष विपिन पाल विनोद सिंह कपिल देव शुक्ला शरदेंदु पांडे ने कहा की महाराजगंज का संगठन 2084 बूथ पर सक्रिय है। निचलौल से लेकर बेलसर एवं नौतनवां से लेकर राजबारी तक और परतावल तक का कांग्रेस का कार्यकर्ता ताकत के साथ सरकार की गलत योजनाओं का विरोध करने के लिए प्रतिबद्ध है।

कार्यक्रम का कुशल संचालन जिला उपाध्यक्ष डॉ रामनारायण चौरसिया ने किया। कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित प्रधानाचार्य राम निवास चौबे, नूर आलम ,पूर्णमासी यादव, अजय सिंह, गोपाल शाही, राम नारायण प्रसाद प्रधान, अमित शाही,अफजल अब्बासी, शंकर वर्मा, तेज बहादुर पांडे, अजय सिंह, हरकेश पटेल, हरी लाल राही, रेखा यादव, संदीप तिवारी, जमील अहमद, अरविंद कुमार, इसराइल अंसारी, नसीरुद्दीन, राधेश्याम गुप्ता, राम प्रकट निषाद, लालू प्रसाद यादव, मोहम्मद कलामुद्दीन, शाहिद समेत सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता आज की समीक्षा बैठक में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *