भैरहवा में मारवाड़ी युवा मंच की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण, रोहित अग्रवाल बने अध्यक्ष

मनोज कुमार त्रिपाठी 

भैरहवा (रूपन्देही)। मारवाड़ी युवा मंच भैरहवा की नवगठित कार्यकारिणी का स्थापना एवं शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को सिद्धार्थनगर नगरपालिका-5 स्थित मारवाड़ी सेवा समिति के सभाकक्ष में आयोजित किया गया। समारोह में वर्ष 2083-2085 के लिए चयनित पदाधिकारियों एवं सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

नई कार्यकारिणी में रोहित अग्रवाल को अध्यक्ष, सौरभ अग्रवाल को उपाध्यक्ष, मोहित सेठी को महासचिव, अर्चित बेरीवाल को सचिव तथा प्रियांक जैन को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं मनीष अग्रवाल निवर्तमान अध्यक्ष के रूप में कार्य करेंगे।

कार्यसमिति में रौनक अग्रवाल, जय अग्रवाल, पवन अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, अर्पित अग्रवाल, अचल गोयनका, सोमेश अग्रवाल, संचित खन्ना और संचित अग्रवाल को सदस्य बनाया गया है। इसके अलावा शुभम अग्रवाल और बिकास चौधरी को नामित सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।

समारोह में सामाजिक कार्यकर्ता नंदलालजी गोयन मुख्य अतिथि तथा नारायण प्रसाद अग्रवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मारवाड़ी समाज एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के अनेक पदाधिकारियों ने भी सहभागिता की।

अतिथियों ने नव निर्वाचित टीम को बधाई देते हुए सामाजिक सेवा, युवा नेतृत्व, सामुदायिक विकास एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नई कार्यकारिणी संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान देगी।

कार्यक्रम का संचालन महासचिव मोहित सेठी ने किया। समारोह के अंत में सभी अतिथियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *