घनश्याम गुप्ता बने जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव 

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय की रही सहमति- विजय सिंह एडवोकेट 

जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर घनश्याम गुप्ता का हुआ भव्य स्वागत 

उमेश चन्द्र त्रिपाठी 

महराजगंज! उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय की सहमति से घुघली के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष और कर्मठ कांग्रेस नेता घनश्याम गुप्ता जी को जिला कांग्रेस कमेटी का सचिव नियुक्त किया गया है। उनका आज जिला स्थित कांग्रेस पार्टी के कार्यालय पर जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया और प्रमाण पत्र सौंप गए। 

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक प्रसाद,पूर्व प्रदेश महासचिव त्रिभुवन नारायण मिश्रा, जिला कोषाध्यक्ष कपिल देव शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष नूर आलम, अनुसूचित जिला अध्यक्ष रामनारायण प्रसाद, ब्लॉक अध्यक्ष शंकर वर्मा,अब्दुल गनी , संदीप तिवारी,अरविंद कुमार, अकरम सुलेमानी, राकेश कुमार गुप्ता, दिग्विजय नाथ, जमील अहमद सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अंत में जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट ने घनश्याम गुप्ता जी को शुभकामना देते हुए उनसे अपेक्षा की कि वह कर्मठता के साथ संगठन के हित में कार्य करेंगे और साथ ही साथ जिलाध्यक्ष ने उन्हें घुघली नगर पंचायत कांग्रेस कमेटी का “प्रभारी” भी नियुक्त किया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *