अन्तर्राष्ट्रिय युवा दिवस पर नशा और मानव तस्करी के खिलाफ जनचेतना अभियान

लागू औषध ओसारपसार और मानव बेचबिखन के खिलाफ युवाओं ने उठाई आवाज

मनोज कुमार त्रिपाठी 

सिद्धार्थनगर , नेपाल। अन्तर्राष्ट्रिय युवा दिवस के अवसर पर लागू औषध ओसारपसार तथा मानव बेचबिखन के खिलाफ जनचेतना फैलाने के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रिय स्वतन्त्र पार्टी सि.न.पा.-1 कमिटी की ओर से किया गया।

कार्यक्रम में युवाओं और स्थानीय लोगों को नशे के बढ़ते दुष्प्रभाव, लागू औषध की तस्करी तथा मानव बेचबिखन जैसी गंभीर सामाजिक समस्याओं के प्रति सचेत किया गया। वक्ताओं ने कहा कि नशे और मानव तस्करी के खिलाफ समाज के प्रत्येक वर्ग, विशेषकर युवाओं की सक्रिय भागीदारी जरूरी है।

 

कार्यक्रम में सि.न.पा.-1 के सभापति सुरेश कुमार राना, उपसभापति तिल बहादुर गुरुङ, सचिव मजिद आलम अन्सारी, सदस्य कल्पना गुरुङ, वलिउल्लाह खान, अनु धवल, नगर सदस्य सीता केसी, सि.न.पा.-13 के सभापति विष्णु गौतम, पूर्व नगर कोषाध्यक्ष कृष्णा भण्डारी सहित अन्य लोगों की उपस्थिति रही।

 

 

आयोजकों ने युवाओं से नशे से दूर रहने, संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी संबंधित निकायों तक पहुंचाने तथा मानव बेचबिखन के खिलाफ सामूहिक रूप से आवाज उठाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का उद्देश्य केवल जागरूकता फैलाना ही नहीं, बल्कि युवाओं को सामाजिक अपराधों के विरुद्ध जिम्मेदार भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करना भी रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *