चिकित्सा सेवा के ‘सितारों’ को हिन्दुस्तान का सम्मान

सात जिलों के 61 उत्कृष्ट चिकित्सक हुए सम्मानित, केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने बढ़ाया हौसला; एम्स गोरखपुर के 10 डॉक्टरों को भी मिला सम्मान

मनोज कुमार त्रिपाठी 

गोरखपुर। मरीजों की जिंदगी बचाने, बेहतर उपचार उपलब्ध कराने और चिकित्सा सेवा को मानवीय संवेदना से जोड़ने वाले चिकित्सकों के समर्पण को ‘हिन्दुस्तान चिकित्सक सम्मान-2026’ में गरिमामयी सम्मान मिला। हिन्दुस्तान की ओर से आयोजित इस विशेष समारोह में गोरखपुर समेत सात जिलों के चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े 61 उत्कृष्ट चिकित्सकों एवं चिकित्सा विशेषज्ञों को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

सम्मान समारोह में सरकारी और निजी चिकित्सा संस्थानों के चिकित्सक एक मंच पर नजर आए। एम्स गोरखपुर, मेडिकल कॉलेजों, जिला अस्पतालों, निजी अस्पतालों और विभिन्न सुपर स्पेशियलिटी चिकित्सा संस्थानों से जुड़े डॉक्टरों को चिकित्सा क्षेत्र में उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।

समारोह की मुख्य अतिथि केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक राज्य मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने चिकित्सकों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि चिकित्सक समाज के उन सबसे महत्वपूर्ण स्तंभों में हैं, जिन पर व्यक्ति अपने जीवन के सबसे कठिन क्षणों में भरोसा करता है। डॉक्टर केवल बीमारी का उपचार नहीं करते, बल्कि मरीज और उसके परिवार को उम्मीद और विश्वास भी देते हैं।

 

 

उन्होंने कहा कि चिकित्सा क्षेत्र में ज्ञान और विशेषज्ञता के साथ सेवा, संवेदनशीलता और मानवीय मूल्यों की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। कठिन परिस्थितियों में मरीजों की सेवा करने वाले चिकित्सकों का योगदान समाज के लिए अत्यंत प्रेरणादायी है। ऐसे चिकित्सकों को सम्मानित करना चिकित्सा क्षेत्र की नई पीढ़ी को भी उत्कृष्टता और सेवा के लिए प्रेरित करेगा।

एम्स गोरखपुर के 10 चिकित्सकों को मिला सम्मान

‘हिन्दुस्तान चिकित्सक सम्मान-2026’ में एम्स गोरखपुर के विभिन्न महत्वपूर्ण विभागों से जुड़े 10 चिकित्सकों को भी सम्मानित किया गया। इनमें अतिरिक्त प्रोफेसर डॉ. मनीष कुमार, एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अंकिता काबी, एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. निनाद आनंद सावंत, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. सुहास कुमार मल्ल, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. यू. वेंकटेश, एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. मोहन राज पीएस, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. शैलेश कुमार, एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. प्रीति बाला, एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अरूप मोहंती और एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. सुधीर श्याम कुशवाहा शामिल रहे।

इन चिकित्सकों ने क्रमशः पीडियाट्रिक्स, एनेस्थिसियोलॉजी, पेन मेडिसिन एवं क्रिटिकल केयर, न्यूरोसर्जरी, ट्रॉमा एवं इमरजेंसी मेडिसिन, कम्युनिटी एवं फैमिली मेडिसिन, बायोकैमिस्ट्री, डेंटिस्ट्री, प्रसूति एवं स्त्री रोग, माइक्रोबायोलॉजी तथा ऑर्थोपेडिक्स जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अपनी सेवाओं से अलग पहचान बनाई है।

विशिष्ट अतिथि ने सराहा सेवा और संवेदनशीलता का भाव

कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि मेजर जनरल डॉ. विभा दत्ता (सेवानिवृत्त), कार्यकारी निदेशक एवं सीईओ, एम्स गोरखपुर ने सम्मानित चिकित्सकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि चिकित्सा के क्षेत्र में विशेषज्ञता जितनी आवश्यक है, उतनी ही महत्वपूर्ण संवेदनशीलता और सेवा-भाव भी है।

उन्होंने कहा कि एक चिकित्सक का दायित्व केवल उपचार तक सीमित नहीं होता। मरीज के मन में भरोसा पैदा करना और उसके परिवार को उम्मीद देना भी चिकित्सा सेवा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने सम्मानित चिकित्सकों की सेवाओं को समाज के लिए प्रेरणादायी बताया।

चिकित्सा समुदाय के प्रति हिन्दुस्तान का आभार

हिन्दुस्तान गोरखपुर के महाप्रबंधक राजीव त्रिपाठी ने कहा कि ‘हिन्दुस्तान चिकित्सक सम्मान’ चिकित्सा क्षेत्र के उन समर्पित चेहरों को पहचान देने की पहल है, जो दिन-रात मरीजों की सेवा में जुटे रहते हैं।

उन्होंने कहा कि चिकित्सकों की भूमिका केवल अस्पताल और क्लीनिक तक सीमित नहीं है। समाज के स्वास्थ्य और बेहतर भविष्य के निर्माण में डॉक्टरों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। इस सम्मान समारोह का उद्देश्य चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्टता के साथ-साथ मानवीय संवेदना और सामाजिक जिम्मेदारी के मूल्यों को भी सामने लाना है।

सात जिलों के चिकित्सकों की उपलब्धियों को मिला मंच

गोरखपुर समेत सात जिलों से आए चिकित्सकों की मौजूदगी ने समारोह को विशेष क्षेत्रीय पहचान प्रदान की। सरकारी और निजी क्षेत्र के चिकित्सकों को एक मंच पर सम्मानित किया जाना आयोजन की प्रमुख विशेषताओं में रहा।

सम्मानित चिकित्सकों में न्यूरोलॉजिस्ट, न्यूरोसर्जन, कार्डियोलॉजिस्ट, ऑर्थोपेडिक सर्जन, गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट, नेफ्रोलॉजिस्ट, यूरोलॉजिस्ट, ऑन्कोलॉजिस्ट, पीडियाट्रिशियन, डेंटल सर्जन, रेडियोलॉजिस्ट, मनोरोग विशेषज्ञ, त्वचा रोग विशेषज्ञ, लैप्रोस्कोपिक सर्जन और अन्य चिकित्सा विशेषज्ञ शामिल रहे।

गणमान्य अतिथियों की मौजूदगी ने बढ़ाई समारोह की गरिमा

सम्मान समारोह में Aisshpra समूह के डायरेक्टर अनूप सराफ, डीपी मोटर्स के डायरेक्टर नितिन मातनहेलिया तथा ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र उपाध्याय सहित विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम में चिकित्सा जगत के प्रमुख चिकित्सक, विभिन्न अस्पतालों एवं चिकित्सा संस्थानों के प्रतिनिधि तथा शहर के गणमान्य नागरिक शामिल हुए। आयोजन के दौरान चिकित्सा समुदाय के प्रति सम्मान और कृतज्ञता का भाव स्पष्ट रूप से दिखाई दिया।

सम्मानित होने वाले प्रमुख चिकित्सक

हिन्दुस्तान चिकित्सक सम्मान-2026 से डॉ. भर्तेंद्र जैन एवं रुचिका अग्रवाल, डॉ. संतोष कुमार सिंह, डॉ. मनीष कुमार, डॉ. निनाद आनंद सावंत, डॉ. सुहास कुमार मल्ल, डॉ. अंकिता काबी, डॉ. अरूप मोहंती, डॉ. मोहन राज पीएस, डॉ. प्रीति बाला, डॉ. शैलेश कुमार, डॉ. सुधीर श्याम कुशवाहा, डॉ. यू. वेंकटेश, डॉ. अमित मिश्रा, डॉ. दीपक तिवारी, डॉ. अरुण चंद, डॉ. धनंजय मिश्रा, डॉ. अविनाश सिंह, डॉ. अश्वनी कुमार मिश्रा, डॉ. सौरभ श्रीवास्तव और डॉ. दिनेश चंद्र नायक सहित कुल 61 चिकित्सकों को सम्मानित किया गया ।

इसके अलावा डॉ. एसपी अग्रवाल, डॉ. नीरज गोंड, डॉ. एके मल्ल, डॉ. कुंदन कुमार झा, डॉ. विजय कुमार वर्मा, डॉ. अंकित श्रीवास्तव, डॉ. एके चतुर्वेदी, डॉ. लोकेश कुमार गुप्ता, डॉ. प्रियंका वर्मा, डॉ. शुभव गुलाटी, डॉ. सुशांत जायसवाल, डॉ. दिनेश चंद्र, मेजर डॉ. यशवर्धन दुबे, डॉ. डीके गुप्ता एवं विजय रंजन, डॉ. निहारिका शाही, डॉ. अभय नंदन सिंह, डॉ. एसके शर्मा, डॉ. रोहित रंजन और डॉ. सोनी सिंह को भी सम्मानित किया गया।

 

सम्मान पाने वालों में डॉ. वत्सल खेतान, डॉ. यशवर्धन जायसवाल, डॉ. विमल कुमार द्विवेदी, डॉ. अनिल कुमार यादव, डॉ. रजनी पटेल, डॉ. प्रभात अग्रवाल, डॉ. शोभित मोहन, डॉ. अमित द्विवेदी, डॉ. अभिषेक मिश्रा, डॉ. केएल गुप्ता, डॉ. अभिषेक कुमार सिंह, डॉ. अर्पित श्रीवास्तव, डॉ. संदीप राय, डॉ. रवि राय, डॉ. मुकेश शुक्ला, डॉ. आलोक पांडेय, डॉ. अमित सिंह श्रीनेत एवं डॉ. विभा सिंह, डॉ. बृजेश जायसवाल, डॉ. एसएस शाही, डॉ. अश्वनी गुप्ता, डॉ. राजू जायसवाल तथा डॉ. राकेश कुमार चौधरी भी शामिल रहे। 

सेवा, समर्पण और संवेदना को सलाम

‘हिन्दुस्तान चिकित्सक सम्मान-2026’ केवल एक सम्मान समारोह नहीं बल्कि उन चिकित्सकों के प्रति समाज की कृतज्ञता का मंच बना, जो प्रतिदिन अपने ज्ञान, अनुभव और सेवा-भाव से अनगिनत जिंदगियों में उम्मीद जगाते हैं।

यह आयोजन उन डॉक्टरों को सलाम था, जिनके लिए मरीज की मुस्कान, स्वस्थ होकर घर लौटता व्यक्ति और एक परिवार की बची हुई उम्मीद ही उनके पेशे का सबसे बड़ा पुरस्कार है। समारोह ने चिकित्सा सेवा के उन अनसुने नायकों को मंच दिया, जो अपनी जिम्मेदारियों से कहीं आगे बढ़कर समाज के लिए सेवा की मिसाल पेश कर रहे हैं।

हिन्दुस्तान चिकित्सक सम्मान-2026’ ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि चिकित्सा केवल पेशा नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण, संवेदना और मानवता का सबसे सशक्त स्वरूप है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *