सोनौली कोतवाली में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महापर्व

विधायक ऋषि त्रिपाठी से लेकर वरिष्ठ नेता दीपक बाबा, एसडीएम, सीओ व तहसीलदार रहे मौजूद; कोतवाली प्रभारी महेंद्र मिश्रा ने पत्नी संग की सहभागिता

मनोज कुमार त्रिपाठी 

सोनौली। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर सोनौली कोतवाली परिसर में भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कोतवाली परिसर में आकर्षक सजावट के साथ भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, पत्रकारों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने पहुंचकर आयोजन की शोभा बढ़ाई।

कार्यक्रम में नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी की प्रमुख उपस्थिति रही। उनके साथ वरिष्ठ नेता दीपक बाबा, एसडीएम नौतनवा, सीओ नौतनवा और तहसीलदार भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी से कार्यक्रम को विशेष गरिमा मिली।

वहीं सोनौली कोतवाली प्रभारी महेंद्र मिश्रा ने अपनी पत्नी के साथ जन्माष्टमी समारोह में सहभागिता की। इस दौरान भगवान श्रीकृष्ण की विधिवत पूजा-अर्चना की गई और क्षेत्र में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की गई।

कार्यक्रम में क्षेत्र के पत्रकार बंधु, समाजसेवी और अन्य गणमान्य नागरिक भी शामिल हुए। समाजसेवी अमित त्रिपाठी उर्फ मंटू समेत कई लोगों ने कार्यक्रम में पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद लिया।

कोतवाली परिसर में देर रात तक भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा। जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम ने पुलिस प्रशासन और क्षेत्रवासियों के बीच सामाजिक एवं आपसी सौहार्द की एक खूबसूरत तस्वीर पेश की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *