उमेश चन्द्र त्रिपाठी
कांग्रेस पार्टी द्वारा जन-जन संपर्क अभियान के तहत अपने कैडर को तैयार करने के लिए आगामी 8 सितंबर, दिन मंगलवार, प्रातः 10:00 बजे महाराज मुख्यालय स्थित अग्रवाल अतिथि भवन ,निकट उद्योग चौराहा महाराजगंज में जिला कार्यकारिणी /नेता गण और वरिष्ठ कांग्रेस साथियों का एक संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया है,जिसमें कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शन के लिए राष्ट्रीय प्रवक्ता/केंद्रीय कार्य समिति की सदस्य/तथा सोशल मीडिया डिजिटल प्लेटफॉर्म की राष्ट्रीय चेयरमैन सुश्री सुप्रिया श्रीनेत जी और अखिल भारतीय कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी ( पूर्वांचल जोन) श्री अभिषेक दत्त जी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

उक्त आशय की जानकारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कांग्रेस पार्टी महराजगंज के जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट ने दी है।
उन्होंने सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता साथियों से अपील किया है कि वह समय से यथा स्थान पहुंचकर संवाद कार्यक्रम को सफल बनाएं और आगामी राजनीतिक गतिविधियों पर चर्चा में प्रतिभाग करें।


