पैसिया-एकमा मार्ग के 11.30 किमी हिस्से को मंजूरी 

चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण पर 28.05 करोड़ रुपए होंगे खर्च, पहली किस्त में 2.80 करोड़ जारी

महराजगंज! महराजगंज जनपद के नौतनवां विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पैसिया-एकमा-लक्ष्मीपुर-भैसहिया-चरका-खोरिया मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के लिए शासन ने मंजूरी दी है। 11.30 किलोमीटर सड़क के निर्माण के लिए 28 करोड़ 5 लाख 20 हजार रुपए स्वीकृत किए गए हैं।

नौतनवां विधायक ऋषि त्रिपाठी के प्रयास से यह परियोजना मंजूर हुई है। सड़क के 16.700 से 28.000 किलोमीटर हिस्से पर काम किया जाएगा।

वित्तीय वर्ष 2026-27 में पहली किस्त के तौर पर 2 करोड़ 80 लाख 50 हजार रुपए जारी किए गए हैं। लोक निर्माण विभाग के शासनादेश के मुताबिक, काम के साथ पांच साल तक सड़क का रखरखाव भी किया जाएगा।

निर्माण शुरू करने से पहले तकनीकी मंजूरी लेनी होगी। भूमि अधिग्रहण और यूटिलिटी शिफ्टिंग का काम पूरा होने के बाद ही सड़क निर्माण शुरू होगा।

विधायक ऋषि त्रिपाठी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि क्षेत्र का विकास उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि गांवों में चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी जाती हैं और संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए जाते हैं। ग्रामीणों और ग्राम प्रधानों से बातचीत कर क्षेत्र की कमियों को दूर करने की कोशिश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *