एसएसबी 66 वीं वाहिनी के 21 दिवसीय व्यावसायिक प्रशिक्षण शिविर का समापन

31 युवक-युवतियां बने आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर

नौतनवां महराजगंज! 

सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) 66 वीं वाहिनी, कैंपियरगंज द्वारा नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित दो पृथक 21 दिवसीय व्यावसायिक प्रशिक्षण शिविरों का मंगलवार को संयुक्त रूप से सफलतापूर्वक समापन किया गया।

समापन समारोह सीमा चौकी हरदी डाली के अंतर्गत जीवंत ग्राम कैथवलिया उर्फ बरगदही स्थित पंचायत भवन परिसर में द्वितीय कमान अधिकारी एवं कार्यवाहक कमांडेंट बिप्लव दौलागजउ के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख राकेश मद्धेशिया रहे।

इस अवसर पर सीमा चौकी डंडा हेड के कार्यक्षेत्र स्थित जीवंत ग्राम शेष फरेंदा के पंचायत भवन में आयोजित 21 दिवसीय मोबाइल एवं लैपटॉप मरम्मत प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले 15 युवाओं को सम्मानित किया गया। वहीं सीमा चौकी हरदी डाली के अंतर्गत जीवंत ग्राम कैथवलिया उर्फ बरगदही में आयोजित सिलाई एवं कटाई प्रशिक्षण शिविर में 16 युवतियों एवं महिलाओं ने सफलतापूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त किया।

दोनों प्रशिक्षण शिविरों के माध्यम से कुल 31 स्थानीय युवक-युवतियों एवं महिलाओं को रोजगारपरक कौशल प्रदान कर आत्मनिर्भर बनने की दिशा में महत्वपूर्ण अवसर उपलब्ध कराया गया। प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों को आधुनिक तकनीकों एवं व्यावहारिक कौशल का प्रशिक्षण देकर स्वरोजगार के लिए तैयार किया।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि एवं एसएसबी अधिकारियों ने प्रशिक्षुओं को प्रमाण-पत्र प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। 

वक्ताओं ने कहा कि ऐसे कौशल विकास कार्यक्रम सीमावर्ती क्षेत्रों के युवाओं और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ उनके आर्थिक सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इस दौरान सहायक कमांडेंट नीतीश कुमार योगी, ग्राम प्रधान दिलीप कुमार गौतम, ग्राम प्रधान आशा देवी, अरविन्द त्रिपाठी, मनोज पाण्डेय, कृष्ण मोहन त्रिपाठी, कृष्णा गुप्ता, विनोद पटवा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाले प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल एवं आत्मनिर्भर भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *