नेपाल की महिला को दिल्ली ले जाकर होटल में बेचने का आरोप, हिंदू रक्षा दल की सक्रियता से सुरक्षित घर पहुंची महिला

लुंबिनी प्रदेश की महिला ने लगाए गंभीर आरोप, संगठन के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली पहुंचकर पुलिस की मदद से कराया सुरक्षित रेस्क्यू

महराजगंज/दिल्ली। नेपाल के लुंबिनी प्रदेश की रहने वाली एक महिला को कथित रूप से बहला-फुसलाकर दिल्ली ले जाने और वहां एक होटल में बेचने का गंभीर मामला सामने आया है। महिला की पहचान सपना उर्फ अंजू दुबे के रूप में बताई जा रही है। परिजनों के अनुसार महिला विवाहित है और उसके दो बच्चे हैं, जबकि उसका पति वर्तमान में सऊदी अरब में रहता है।

 

 

 

परिजनों का आरोप है कि समीर नामक व्यक्ति महिला को बहला-फुसलाकर दिल्ली ले गया और बाद में उसकी इच्छा के विरुद्ध दिल्ली के पहाड़गंज स्थित होटल ग्रैंड हर्क में बेच दिया। मामले की जानकारी मिलने के बाद महिला के परिवार ने हिंदू रक्षा दल के नगर मंत्री आदर्श तिवारी से संपर्क किया।

आदर्श तिवारी ने मामले की जानकारी हिंदू रक्षा दल के विधानसभा अध्यक्ष सत्यम सोनी को दी। इसके बाद संगठन के पदाधिकारियों ने तत्काल अपने दिल्ली स्थित कार्यकर्ताओं से संपर्क किया। बताया गया कि हिंदू रक्षा दल के पहाड़गंज जिलाध्यक्ष ने महिला को सुरक्षित बाहर निकालकर पुलिस के सुपुर्द किया।

 

 

 

महिला के सुरक्षित होने की सूचना मिलने के बाद सत्यम सोनी और आदर्श तिवारी अपने वाहन से महिला के परिजनों के साथ दिल्ली पहुंचे। इसके बाद महिला को उनके परिवार के साथ सुरक्षित उसके घर तक पहुंचाया गया। इस दौरान रामप्रीत कन्नौजिया और शिवकुमार चौहान भी मौजूद रहे।

परिजनों ने इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी संबंधित अधिकारियों को देकर मामले में निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल महिला को दिल्ली ले जाने और होटल में कथित रूप से बेचने के आरोपों की आधिकारिक पुष्टि तथा पूरे मामले की जांच पुलिस स्तर पर किया जाना बाकी है।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *