उमेश चन्द्र त्रिपाठी
महराजगंज! लाल बहादुर शास्त्री स्मारक पीजी कॉलेज आनंदनगर में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में हर घर तिरंगा अभियान 2026 कार्यक्रम के अंतर्गत शुक्रवार को महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ राम पांडेय ने हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ किया ।
तिरंगा रैली महाविद्यालय परिसर से लोहरपुरवा रेलवे स्टेशन तक निकाली गई। भारत माता की जय और वंदे मातरम के जय घोष के साथ निकली तिरंगा रैली महाविद्यालय परिसर पहुंचकर विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के के वैचारिक संगोष्ठी के रूप में परिणत हुई।
संगोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में अपनी बात रखते हुए प्रोफेसर किरन सिंह ने कहा कि आज का दिन हमें हर वर्ष विभाजन की त्रासदी को याद दिलाता है। उन्होंने भारत विभाजन की पृष्ठभूमि तथा विभाजन से उत्पन्न मानवीय त्रासदी के विषय में विस्तार पूर्वक बताया।
संगोष्ठी को डॉ मनोज कुमार, डॉ बृजेश कुमार वर्मा, डॉ तृप्ति त्रिपाठी, डॉ प्रीति यादव, डॉ अजीत सिंह, डॉ चंद्र प्रकाश, डा फैजान अशरफ ,डॉ बाल गोविंद मौर्य ने भी संबोधित किया। संगोष्ठी का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर जितेंद्र प्रसाद ने किया।







