उमेश चन्द्र त्रिपाठी
नौतनवां महराजगंज! आज पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुसार नौतनवां ब्लाक के कोहरगड्डी चौराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सम्मेलन संपन्न हुआ जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट ने किया और कुशल संचालन राजन शुक्ला द्वारा किया गया।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट ने कहा कि आज नौतनवां विधानसभा के प्रत्येक बूथ पर कांग्रेस का एक बूथ अध्यक्ष है जो कांग्रेस के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। आने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव में इसी बूथ को मजबूत करके कांग्रेस को नौतनवां विधानसभा में विजय श्री दिलाना ही कार्यकर्ताओं का लक्ष्य होना चाहिए।
उन्होंने कहा की विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत नेपाल की जिन महिलाओं का शादी पीढ़ियों पहले हिंदुस्तान में हो चुका है उनका नाम मतदाता सूची में नहीं शामिल किया गया है लेकिन आने वाले अभियान में उनका नाम मतदाता सूची में डलवाने के लिए कांग्रेस एक अभियान चलाएगी।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व प्रदेश महासचिव त्रिभुवन मिश्रा ने कहां की कहा आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार जहां नौजवानों को रोजगार से वंचित कर रही है वहीं किसानों को नौतनवां में खाद नहीं मिल रही क्योंकि खाद तस्करी होकर नेपाल चली जाती है और किसानों को उचित मूल्य से कई गुना अधिक मूल्य देकर खाद लेना पड़ता है।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व जिला अध्यक्ष झिनकू चौधरी और वरिष्ठ नेता सदा मोहन उपाध्याय ने कहा कि आज नौतनवां में जगह-जगह पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक हो रही है अभी पिछले दिनों सोनौली में बैठक की गई है। आज कोहरगड्डी में आने वाले दिनों में बरगदवा और बेलहिया चौराहा तथा डगरूपुर बाजार में भी कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता महिला एवं पुरुष उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में विशेष रूप से विधानसभा प्रभारी डॉ रामनारायण चौरसिया, पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष प्रधान संतोष यादव, इसरार अहमद, मोहम्मद अमीन खान, प्रमोद पांडे, निहाल इराकी, सनौली नगर अध्यक्ष सुरेश मणि त्रिपाठी, नौतनवां नगर अध्यक्ष अनिरुद्ध यादव ,प्रमोद दुबे ,समीउल्ला खान, इंद्रेश चौधरी, सुरेश यादव राधेश्याम ,ओम प्रकाश पांडे, गिले खान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
