भैरहवा में पर्यटकों के स्वागत को तैयार ‘बुद्धा हेरिटेज होटल’, भारतीय यात्रियों को बेहतर सुविधा देने पर जोर

मनोज कुमार त्रिपाठी 

भैरहवा। भारत से नेपाल आने वाले पर्यटकों के लिए भैरहवा में बुद्धा हेरिटेज होटल के रूप में ठहरने का नया विकल्प तैयार हुआ है। सुनौली बॉर्डर पार कर बुद्ध चौक से लुंबिनी रोड की ओर जाने पर करीब एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित यह होटल प्राचीन श्री शिव मंदिर के उत्तर दिशा में आसानी से पहुंचा जा सकता है।

होटल के अध्यक्ष जेपी सुबेदी ने बताया कि उन्होंने करीब दो दशक तक भारत में रहकर होटल व्यवसाय को करीब से समझा। इसके बाद भैरहवा के एशियाई बुद्ध होटल में लगभग पांच वर्षों तक काम कर उन्होंने आतिथ्य क्षेत्र का व्यावहारिक अनुभव हासिल किया। लंबे अनुभव के बाद उन्होंने अपने होटल को पर्यटकों की सुविधाओं को ध्यान में रखकर तैयार किया है।

 

लोकार्पण के दौरान अध्यक्ष ने कहा कि लोगों के सहयोग और ईश्वर की कृपा से बुद्धा हेरिटेज होटल को नया स्वरूप दिया गया है। होटल का मुख्य उद्देश्य भारतीय पर्यटकों सहित नेपाल आने वाले सभी यात्रियों को बेहतर ठहराव और सेवा उपलब्ध कराना है।

उन्होंने कहा कि भैरहवा और लुंबिनी की यात्रा पर आने वाले भारतीय पर्यटक एक बार बुद्धा हेरिटेज होटल की सेवाओं का अनुभव जरूर लें।

भैरहवा से लुंबिनी सहित नेपाल के प्रमुख पर्यटन स्थलों की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए सुविधाजनक लोकेशन पर स्थित यह होटल पर्यटन कारोबार में नई संभावनाओं के साथ अपनी पहचान बनाने की ओर बढ़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *