डीजीपी राजीव कृष्ण के सख्त रुख से पुलिस महकमें में हड़कंप 

5 थाना प्रभारी लाइन हाजिर, बाराबंकी और जौनपुर के 2 क्षेत्राधिकारी (ट्रैफिक) के खिलाफ प्रारंभिक जांच के आदेश

उमेश चन्द्र त्रिपाठी 

यूपी के पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण का सख्त एक्शन देखने को मिला है। उन्होंने लापरवाह थानेदार को लाइन हाजिर कर ट्रैफिक जाम और सड़क हादसों के मामले में पहली बार इतनी बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है।

उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग सुधार को लेकर बड़ा एक्शन लिया है। पुलिस मुख्यालय में हुई उच्चस्तरीय अपराध समीक्षा बैठक में डीजीपी ने साफ संदेश दिया। लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी और प्रोएक्टिव पुलिसिंग ही आगे का रास्ता है।

सबसे बड़ी कार्रवाई सड़क हादसों में सुधार न करने वाले 5 थाना प्रभारियों को लाइन हाजिर करने के रूप में सामने आई। इसके साथ ही बाराबंकी और जौनपुर के 2 क्षेत्राधिकारी (ट्रैफिक) के खिलाफ प्रारंभिक जांच के आदेश दिए गए हैं।

बैठक में आगामी पर्वों को देखते हुए सभी जिलों को अलर्ट मोड में रहने, आयोजकों से समन्वय और मजबूत सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

डीजीपी ने जन शिकायत निस्तारण (IGRS) में पारदर्शिता और गुणवत्ता पर जोर देते हुए अधिकारियों को खुद जनसुनवाई करने और त्वरित समाधान देने के निर्देश दिए। इतना ही नहीं, मीडिया समन्वय को लेकर भी स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि हर घटना की तथ्यात्मक और अपडेटेड जानकारी समय पर साझा की जाए। साथ ही, सोशल मीडिया पर भी सही जानकारी तत्काल उपलब्ध कराई जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *