उमेश चन्द्र त्रिपाठी
नौतनवां महराजगंज! उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने अपनी सांगठनिक शक्ति को विस्तार देते हुए सोमवार देर रात नगर कमेटी में दर्जनों नए चेहरों को शामिल किया।
नौतनवा स्थित कार्यालय पर आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान नए पदाधिकारियों का जोरदार स्वागत किया गया, जिससे व्यापारियों में भारी उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रांतीय संयुक्त महामंत्री सीता राम अग्रहरि ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया। संगठन की रीति-नीति के साथ चलते हुए उन्होंने सभी को मनोनयन पत्र सौंपे और व्यापारी हितों की रक्षा के लिए संकल्पित रहने का आह्वान किया।
नगर अध्यक्ष संतोष अग्रहरि की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में संगठन की मजबूती पर जोर दिया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित रहे पदाधिकारियों में आनन्द श्रीवास्तव (संरक्षक), किशोर मद्धेशिया (महामंत्री), दिनेश वर्मा (उपाध्यक्ष) शामिल रहे।
संगठन का विस्तार व्यापारियों की आवाज को बुलंद करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। नए ऊर्जावान साथियों के जुड़ने से संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूती मिलेगी।
इस महत्वपूर्ण बैठक और स्वागत समारोह के दौरान केशव प्रसाद श्रीवास्तव, अमित जायसवाल, उमाकांत मद्धेशिया, ज्ञानी वर्मा, वीरेंद्र जायसवाल, निखिल गोयल, मनीष गोयल, रवि जायसवाल, संतोष मद्धेशिया और उदयभान चौधरी सहित भारी संख्या में व्यापारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।