फरेन्दा के NGM पब्लिक स्कूल में भव्य रूप से मनाया गया वार्षिकोत्सव समारोह 

सिविल जज ने किया प्रतिभा सम्मान समारोह का शुभारंभ

छात्रों के भीतर छिपी प्रतिभाओं को निखारने में अपनी अहम भूमिका निभाते हैं शिक्षक – अनूप पांडेय सिविल जज 

गुणवत्तापूर्ण और संस्कार परक शिक्षा अपनी पहली प्राथमिकता – डॉ मनीष चौबे प्रबंधक 

छात्रों में प्रतिभाओं की कमी नहीं – राजेश जायसवाल चेयरमैन प्रतिनिधि 

सीमित संसाधनों के बीच बच्चों ने किया बेहतर प्रयास – अमित चौबे 

फरेंदा महराजगंज! महराजगंज जिले के फरेंदा कस्बे में स्थित निराला नगर में रविवार को NGM पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव व प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्कूल के मेधावी छात्रों को पुरस्कार व मेडल देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिविल जज सीनियर डिवीजन बलरामपुर अनूप पांडेय और विशिष्ट अतिथि चेयरमैन प्रतिनिधि राजेश जायसवाल रहे। अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रियंका, किरन, खुशबू, अंजली, सोनम, रुची, जिज्ञासा व अनन्या ने प्रस्तुत किया। कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले देवर्षि चतुर्वेदी, तन्मय दुबे, अभी चतुर्वेदी, तान्या साहनी, सृष्टि यादव, कृतिका चौरसिया, किरन यादव, प्रियंका चौरसिया और हर्षिता यादव को प्रमाण-पत्र, मेडल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि अनूप पांडेय ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षक छात्रों के भीतर की प्रतिभाओं को निखारने का कार्य करते हैं। उन्होंने अभिभावकों से भी अपने बच्चों के पठन-पाठन पर विशेष ध्यान देने का आग्रह किया।

विद्यालय के प्रबंधक डॉ. मनीष चौबे ने गुणवत्तापूर्ण व संस्कार परक शिक्षा को अपनी पहली प्राथमिकता बताया। राजेश जायसवाल ने छात्रों में अपार प्रतिभाओं की बात कही, जबकि अमित चौबे ने सीमित संसाधनों में बच्चों के बेहतर प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर विद्यालय में इको पार्क व आरओ प्लांट का भी शुभारंभ किया गया। 

कार्यक्रम में प्रधानाचार्य केशव सिंह, राम आसरे शुक्ल, तुंगनाथ उपाध्याय, नरेंद्र त्रिपाठी, सुरेंद्र पांडेय, महेश लोहिया, विशाल बगला, कैलाश श्रीवास्तव, मोनू पांडेय, गौरी शंकर चौबे, संजय यादव, रत्नेश उपाध्याय, महेश खेतान और राहुल उपाध्याय सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *