बरवा कला गांव में बाबा साहब को श्रद्धांजलि, बड़ी संख्या में ग्रामीण व गणमान्य लोग रहे उपस्थित
महराजगंज/बरवा कला। ग्रामसभा बरवा कला में संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन ग्राम प्रधान प्रतिनिधि आशुतोष सिंह के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर गांव के तमाम सम्मानित लोगों और युवाओं ने कार्यक्रम में भाग लेकर बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। वक्ताओं ने बाबा साहब के संघर्षपूर्ण जीवन, शिक्षा के महत्व और सामाजिक न्याय की विचारधारा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि डॉ. अंबेडकर ने देश को ऐसा संविधान दिया जिसने हर वर्ग को समान अधिकार दिलाने का कार्य किया।
प्रधान प्रतिनिधि आशुतोष सिंह ने कहा कि बाबा साहब का सपना था कि समाज का हर व्यक्ति शिक्षित हो और समानता के साथ आगे बढ़े। उनके विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणा स्रोत हैं और युवाओं को उनसे सीख लेकर आगे बढ़ना चाहिए।

इस अवसर पर गांव के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे, जिनमें प्रमुख रूप से दीपेंद्र कुमार, अमन कुमार, गंगाराम, शिव प्रसाद, राकेश कुमार, हरिशंकर , बुद्धेश राय, दीपक कुमार, सतीश, धर्मेंद्र, हरिशंकर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलने, शिक्षा को बढ़ावा देने और समाज में भाईचारा व समानता बनाए रखने का संकल्प लिया।