सिसवां-निचलौल रोड पर भीषण हादसा, CCTV फुटेज आया सामने
दिलीप त्रिपाठी
महराजगंज जनपद से दिल दहला देने वाली बड़ी सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है। सिसवां-निचलौल रोड पर स्थित दीनदयाल उपाध्याय नगर वार्ड के पास रोडवेज बस और मोटरसाइकिल की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इस दर्दनाक हादसे में बाइक पर सवार तीन युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें हादसे की भयावह तस्वीरें कैद हुई हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक यह दुर्घटना बस चालक की लापरवाही के कारण हुई बताई जा रही है।
घटना के तुरंत बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
फिलहाल पुलिस मृतकों की शिनाख्त कराने में जुटी हुई है ।
स्थान: सिसवां-निचलौल रोड, दीनदयाल उपाध्याय नगर वार्ड के पास, महराजगंज
मामला: रोडवेज बस बनाम बाइक, तीन की मौत, CCTV फुटेज सामने