नौतनवां तहसील क्षेत्र के”ग्राम पंचायत बरवाकला में दिख रहा जमीनी विकास” 

प्रधान प्रतिनिधि आशुतोष सिंह का बयान

इंटरलॉकिंग सड़कें, स्टेडियम और स्कूल से बदली ग्राम पंचायत की तस्वीर

मनोज कुमार त्रिपाठी 

नौतनवां महराजगंज! महाराजगंज जिले के नौतनवां तहसील क्षेत्र अंतर्गत बरवाकला ग्राम पंचायत के प्रधान प्रतिनिधि आशुतोष सिंह ने गांव में हुए विकास कार्यों को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में विकास कार्य केवल कागजों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि धरातल पर साफ दिखाई दे रहे हैं।

प्रधान प्रतिनिधि के अनुसार, ग्राम पंचायत में 20 से अधिक इंटरलॉकिंग सड़कें बनाई गई हैं, जिससे गांव के अंदर आवागमन काफी सुगम हुआ है। इसके साथ ही बाबा अवैधनाथ मिनी स्टेडियम का निर्माण, पीएम श्री विद्यालय का चयन और शंकर भगवान व समय माता मंदिर का विकास गांव की पहचान बन चुके हैं।

उन्होंने विधायक ऋषि त्रिपाठी और केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी के सहयोग को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि उनके प्रयासों से ही बड़े विकास कार्य संभव हो सके हैं।

प्रधान प्रतिनिधि ने यह भी कहा कि अब विकास कार्यों में पारदर्शिता आई है और योजनाएं ऑनलाइन मॉनिटरिंग के तहत संचालित हो रही हैं, जिससे भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा है और जनता को सीधा लाभ मिल रहा है।

उनका कहना है कि ग्राम पंचायत बरवाकला आज विकास, पारदर्शिता और शांति व्यवस्था के मामले में एक उदाहरण बनकर उभर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *