पराली जलाने से भड़की भीषण आग, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंची लपटें—लाखों का नुकसान

तेज हवाओं ने बढ़ाई तबाही, PHC महदेवा दुबे में दवाएं-उपकरण और रिकॉर्ड जलकर राख

दिलीप त्रिपाठी 

महराजगंज ब्रेकिंग न्यूज़

महराजगंज जनपद के फरेंदा थाना क्षेत्र स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महदेवा दुबे में उस समय हड़कंप मच गया, जब खेतों में पराली जलाने से लगी आग ने तेज हवाओं के कारण विकराल रूप धारण कर लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते अस्पताल परिसर तक पहुंच गई, जिससे पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग की लपटें अस्पताल के पास तक पहुंचते ही मेडिकल उपकरण, दवाएं और जरूरी दस्तावेज आग की चपेट में आ गए। इस हादसे में लाखों रुपये के सामान के जलकर राख होने की आशंका जताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक अस्पताल परिसर में भारी नुकसान हो चुका था।

आग लगने के बाद स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह प्रभावित हो गईं, वहीं अस्पताल स्टाफ और मरीजों के बीच भय और अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला।

इस घटना के बाद एक बार फिर पराली जलाने की लापरवाही पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। प्रशासन से ग्रामीणों ने मांग की है कि इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए कड़ी कार्रवाई की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *