काठमांडू से नई दिल्ली जा रही टूरिस्ट बस से 7 नेपाली महिला हिरासत में, पूछताछ के बाद नेपाल पुलिस को सौंप दिया गया

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज! महाराजगंज जिले के बृजमनगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने रविवार शाम एक टूरिस्ट बस से सात नेपाली महिलाओं को हिरासत में लिया। संदेह होने पर उन्हें कोल्हुई चौराहे से पूछताछ के लिए थाने लाया गया है।

यह घटना रविवार रात करीब 8 बजे कोल्हुई चौराहे पर वाहन चेकिंग के दौरान हुई। पुलिस ने नेपाल से आ रही एक टूरिस्ट बस को रोका और उसकी जांच-पड़ताल शुरू की। जांच के दौरान बस में सवार सात नेपाली महिलाओं पर पुलिस को संदेह हुआ।

प्रारंभिक पूछताछ में संतोष जनक जवाब न मिलने पर बृजमनगंज पुलिस उन्हें बस से उतारकर थाने ले आई। यह बस काठमांडू से नई दिल्ली जा रही थी।

थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि संदेह के आधार पर इन सात नेपाली महिलाओं को पूछताछ के लिए थाने लाया गया है। उनके दस्तावेजों की जांच और विस्तृत पूछताछ की गई । उन्हें वापस नेपाल पुलिस को सौंप दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *