एसडीएम ने फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति जांची 

नौतनवां में किसानों की समस्याओं के समाधान के दिए निर्देश 

उमेश चन्द्र त्रिपाठी 

नौतनवां महराजगंज! नौतनवां तहसील क्षेत्र में भारत-नेपाल सीमा पर स्थित हरदीडाली चौराहे पर एसडीएम नवीन प्रसाद ने फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति का निरीक्षण किया। उन्होंने किसानों को आ रही दिक्कतों के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान हल्का लेखपाल राहुल शर्मा, पंचायत सहायक और पंचायत मित्र भी मौजूद थे। ग्रामीणों को बुलाकर उन किसानों की फार्मर रजिस्ट्री की जानी थी, जिनकी अभी तक नहीं हो पाई थी। इस प्रक्रिया में कई तरह की समस्याएं सामने आईं।

कुछ किसानों के नाम अभी भी खतौनी में ‘आदेश’ के रूप में दर्ज हैं, जिससे उनकी रजिस्ट्री नहीं हो पाई। बैनामा या वरासत के आधार पर नाम दर्ज होने के बावजूद, मूल खाते में अभी भी मृतक या विक्रेता का नाम होने के कारण भी कई किसान फार्मर रजिस्ट्री से वंचित रह गए। 

इसके अतिरिक्त, कुछ खतौनियों में एक ही पंक्ति में दो या तीन लोगों के नाम दर्ज होने से भी रजिस्ट्री में बाधा आ रही थी।

एसडीएम नौतनवां नवीन प्रसाद ने बताया कि अब तक चार लोगों की फार्मर रजिस्ट्री हो चुकी है। जहां समस्या आ रही थी वहां उन्होंने उन सभी मामलों में सुधार कर रजिस्ट्री पूरी करने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *