किसी तरह का कोई खतरा नहीं
कुशल क्षेम जानने डीएम संतोष कुमार शर्मा पहुंचे अस्पताल
उमेश चन्द्र त्रिपाठी
महराजगंज! महराजगंज के एसपी शक्ति मोहन अवस्थी के सिर पर भारी सामान गिरने से चोट लग गई। निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उनके सिर पर 8 टांके लगाए गए। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है।

जिले के एसपी शक्ति मोहन अवस्थी बुधवार दोपहर करीब 2 बजे एक हादसे में घायल हो गए। बताया जा रहा है कि उनके सिर पर अलमारी के ऊपर रखा भारी सामान अचानक गिर गया, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई। चोट लगने के बाद तत्काल उन्हें इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के दौरान उनके सिर पर 8 टांके लगाए। करीब एक घंटे तक चले इलाज के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है और किसी तरह का खतरा नहीं है।
घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा भी अस्पताल पहुंचे और उनका हालचाल जाना। प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस विभाग के कर्मचारियों ने भी एसपी के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।
इस घटना के बाद पुलिस महकमे में कुछ देर के लिए चिंता का माहौल बन गया था, लेकिन डॉक्टरों ने उनकी स्थिति सामान्य बताते हुए राहत की खबर दी है।