उमेश चन्द्र त्रिपाठी
नई दिल्ली, 22 अप्रैल 2026,! पहलगाम आतंकी हमले को एक साल पूरे हो गए। आज ही के दिन पिछले साल बैसरन घाटी में आतंकियों ने 26 हिंदुओं को उनका धर्म पूछकर मार दिया था जिसके बाद फिर जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान में ऑपरेशन सिंदूर किया। पीएम मोदी ने पहली बरसी पर मृतकों को श्रद्धांजलि दी और कहा कि निर्दोष लोगों की मौत को भुलाया नहीं जा सकता।
22 अप्रैल 2026 को कश्मीर के पहलगाम में हुए भयानक आतंकी हमले की पहली बरसी मनाई जा रही है। 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम की बैसरन घाटी में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों ने कायरना हमला किया था, जिसमें 26
बेकसूर पर्यटक मारे गए थे।
आतंकवादियों ने राज्य नहीं,भाषा नहीं, क्षेत्र नहीं,जाति नहीं पूछा उन्होंने पूछा सिर्फ “धर्म”, उन्होंने बस इतना पूछा हिंदू हो,, मतलब काफिर हो!

पीएम मोदी ने हमले में जान गंवाने वाले नागरिकों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि भारत आतंकवाद के आगे नहीं झुकेगा।
उधर बरसी के मद्देनजर कश्मीर घाटी में, विशेषकर पहलगाम में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और चप्पे-चप्पे पर जवान तैनात हैं।मंत्री संजय शिरसाथ ने पहलगाम शहीद स्मारक पर जाकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस हमले के बाद भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत 6-7 मई 2025 की रात पाकिस्तान में एयर स्ट्राइक की थी, जिसमें आतंकी ठिकाने तबाह कर दिए गए थे। यह दिन उन 26 बेकसूर लोगों को याद करने और आतंकवाद के खिलाफ देश के दृढ़ संकल्प को दोहराने का दिन है।