बुटवल अस्पताल में 20 घायलों का इलाज जारी, 3 की हालत गंभीर — एक महिला की मौत , जीप पलटने से हुआ हादसा 

सोनौली बॉर्डर पर बढ़ी सतर्कता, घायलों और शवों को भारत लाने की तैयारी तेज

मनोज कुमार त्रिपाठी 

सोनौली महराजगंज! नेपाल के बुटवल स्थित लुंबिनी सिटी अस्पताल में सड़क दुर्घटना के बाद घायल हुए कुल 20 लोगों का उपचार जारी है। नेपाल के रूपंदेही जिले के एसपी जनक बहादुर के अनुसार, घायलों में अधिकांश की स्थिति सामान्य या मध्यम है, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं और ICU में भर्ती हैं।

इसी दौरान इलाज के दौरान 30 वर्षीय निर्मला मौर्या की मौत हो गई, जिनका शव Lumbini Provincial Hospital में सुरक्षित रखा गया है। अन्य घायलों में बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक शामिल हैं, जिनका इलाज लगातार जारी है।

घटना के बाद भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली बार्डर पर प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। सीमा पर नेपाल पुलिस और भारतीय प्रशासन के अधिकारी तैनात हैं, ताकि घायलों और शवों को आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर जल्द से जल्द भारत भेजा जा सके।

सूत्रों के मुताबिक, कई एंबुलेंस बुटवल के लिए रवाना की गई हैं, जो घायलों और शवों को लेकर वापस भारत लौटेंगी। सोनौली बार्डर पर एडीएम महराजगंज पहले से मौजूद हैं। उपजिलाधिकारी नौतनवां नवीन कुमार और सोनौली कोतवाली प्रभारी महेंद्र कुमार मिश्रा बुटवल के लिए रवाना हो गए हैं।प्रशासनिक अधिकारी लगातार निगरानी कर रहे हैं और दोनों देशों के बीच समन्वय बनाकर राहत कार्य को तेज किया गया है।

 

लुम्बिनी सिटी अस्पताल, बुटवल में उपचाररत घायलों की सूची 

1. जिला प्यूठान, दारी नगरपालिका-9 निवासी 38 वर्षीय जगत नेपाली – सिर व कमर में चोट, स्थिति सामान्य, बोलने में सक्षम (चालक)

2. भारत, जिला महाराजगंज निवासी 50 वर्षीय रामुदा मौर्या – सिर व शरीर के अंदरूनी हिस्से में चोट, बोलने में सक्षम

3. वहीं निवासी 13 वर्षीय मनसा मौर्या – सिर के पीछे सामान्य चोट

4. वहीं निवासी 39 वर्षीय संगीता मौर्या – छाती व दाहिने हाथ में चोट, स्थिति मध्यम, बोलने में सक्षम

5. वहीं निवासी 11 वर्षीय आलोक राज मौर्या – बायां हाथ, सिर व कमर में चोट, स्थिति सामान्य

6. वहीं निवासी 9 वर्षीय आयुष मौर्या – बाएं पैर/घुटने में चोट, स्थिति मध्यम, बोलने में सक्षम

7. वहीं निवासी 34 वर्षीय करण नाथ मौर्या – बायां पैर, बायां हाथ, पेट व कमर में चोट, बोलने में सक्षम

8. वहीं निवासी 35 वर्षीय संध्या राय – कनपटी, कमर व छाती में चोट, स्थिति मध्यम

9. वहीं निवासी 60 वर्षीय मीरा मौर्या – कमर व सिर में चोट, स्थिति मध्यम, बोलने में सक्षम

10. वहीं निवासी 45 वर्षीय अरविंद राय – माथा, चेहरा व दाहिने पैर में चोट, स्थिति मध्यम, बोलने में सक्षम

11. वहीं निवासी 20 वर्षीय प्रीति मौर्या – सिर व दोनों पैरों में चोट

12. वहीं निवासी 15 वर्षीय पूजा मौर्या – ICU में उपचाररत, स्थिति गंभीर

13. वहीं निवासी 45 वर्षीय शेखनाथ मौर्या – सिर में सामान्य चोट

14. वही निवासी 4 वर्षीय प्रीति मौर्या – सिर में सामान्य चोट

15. वहीं निवासी 8 वर्षीय शिव मौर्या – स्थिति गंभीर, ICU में उपचाररत

16. वहीं निवासी 16 वर्षीय दुर्गा मौर्या – सिर, आंख व छाती में चोट, स्थिति गंभीर, ICU में उपचाररत

17. वहीं निवासी 17 वर्षीय लक्ष्मी मौर्या – कमर व पीठ में चोट, स्थिति सामान्य

18. वहीं निवासी 65 वर्षीय राम नरेश चौधरी – दाहिने पैर व सिर में चोट, स्थिति सामान्य

19. वहीं निवासी 11 वर्षीय अंकित चौधरी – सिर के बाएं हिस्से में चोट, स्थिति मध्यम, बोलने में सक्षम

20. वहीं निवासी 30 वर्षीय निर्मला मौर्या – उपचार के दौरान 18:50 बजे मृत्यु, शव लुम्बिनी प्रादेशिक अस्पताल में रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *