उमेश चन्द्र त्रिपाठी
नौतनवां महराजगंज! आज नौतनवां मिलिट्री कैम्प में गोरखा समाज विकास समिति का मिलन समारोह का कार्यक्रम आयोजन किया गया और गोरखा समाज विकास समिति में सहयोग कर्ताओ को सम्मानित भी किया गया ।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज के उत्थान के लिए चर्चा किया गया और गोरखा समाज के युवाओं एवं बच्चों के प्रति शिक्षा के लिए जागरूक किया तथा देश में भागीदारी के लिए अहम भूमिका निभाने के लिए जागरूक भी किया गया ।

मिलन समारोह में उपस्थित लोगों में जिलाध्यक्ष मनोज कुमार राना, उपाध्यक्ष सागर गुरूंग,कैप्टन हरि बहादुर गुरूंग, उत्तम थापा, रंजीत सिंह, राज बहादुर गुरूंग, मिट्ठू थापा, विजय थापा ,सुनीता राना ,ज्योति राना ,मनीषा थापा ,मीनू गुरूंग,अंजू गुरूंग उपस्थित रहे।