SSPO B. Krishna के पास पहुंचा मामला, पोस्ट मास्टर–एजेंट की मिलीभगत के आरोप तेज
गोरखपुर। Pipiganj के पोस्ट ऑफिस में सामने आए कथित घोटाले ने अब नया मोड़ ले लिया है। मामले के उजागर होते ही विभाग में हड़कंप मच गया है। गोरखपुर मंडल के India Post विभाग में शिकायत पहुंचने के बाद वरिष्ठ अधीक्षक डाकघर B. Krishna के संज्ञान में मामला आया है।
पीड़िता का आरोप है कि पोस्ट मास्टर और एजेंट सतीश की मिलीभगत से उनके खाते से बिना अनुमति धनराशि निकाली गई और फिक्स डिपॉजिट कर दी गई। जब उन्होंने इस संबंध में जानकारी मांगी, तो उन्हें स्पष्ट जवाब देने के बजाय गुमराह किया गया और बार-बार टालमटोल किया गया।

पीड़िता ने SSP कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई, जहां प्रारंभिक स्तर पर कर्मचारियों द्वारा इसे “बहुत बड़ा ब्लंडर” बताया गया। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि मामले की जल्द जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पीड़िता ने चेतावनी दी है कि यदि उन्हें न्याय नहीं मिला, तो वह न्यायालय का दरवाजा खटखटाने के साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath के जनता दरबार में भी शिकायत दर्ज कराएंगी। साथ ही उन्होंने मानसिक प्रताड़ना को लेकर कानूनी कार्रवाई की बात कही है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह पहली घटना नहीं है। पहले भी पोस्ट ऑफिस में ग्राहकों की पासबुक अपने कब्जे में रखकर लेनदेन छिपाने जैसे मामले सामने आते रहे हैं। फिलहाल, इस पूरे प्रकरण ने विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं और क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है।