गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने के लिए गौ भक्तों ने नौतनवां नगर में निकाली पैदल यात्रा, उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन 

उमेश चन्द्र त्रिपाठी 

नौतनवां महाराजगंज !

भारतीय सनातन हिन्दू धर्म-नगरी व गौ-वंशजों की राजधानी वृंदावन के पूज्य संतों के सानिध्य में राष्ट्रीय स्तर पर चलाए जा रहे गो- सम्मान आह्वान अभियान के अंतर्गत भारत में गौ-माता को सम्मान दिलाने के हस्ताक्षर अभियान चलाए जा रहे हैं। 

नौतनवां तहसील हस्ताक्षर अभियान के प्रभारी हिन्दू धर्म गौशाला के संरक्षक ओम‌ प्रकाश वर्मा व संरक्षक राधेश्याम सिंह ,प्रेम जायसवाल ,संतोष जायसवाल ,रामरुप जायसवाल, मनोज कुमार राना, मिडिया प्रभारी विनोद पटवा ,मंदिर पुजारी विपिन ,पुजारी विनोद , सह प्रभारी राजा सिंह , रोहित वर्मा ,नन्हे जायसवाल सहित अनेकों हिन्दू संगठनों के सैकड़ों गौ-भक्तो ने सर्वप्रथम प्राचीन हिन्दू धर्म गोशाला शिव मंदिर व माता बनैलिया मंदिर शिव मंदिर नन्दी महराज जी एवं भगवान भोलेशंकर के पूजन के बाद माता मंदिर से तहसील प्रांगण तक गौ-रथ-पैदल यात्रा में शामिल गौ-भक्तों ने गौ-माता को “राष्ट्र-माता” घोषित करो, गौ-माता की जय, सनातन हिन्दू धर्म की जय, भारत में गौ- हत्या बन्द हो, भारत माता की जय, सत्य सनातनी संतो की जय की गगन भेदी उद्घोषक के साथ तहसील प्रांगण में पहुंचकर उपजिलाधिकारी नवीन प्रसाद के माध्यम से भारतीय राष्ट्रपति महोदया, माननीय प्रधानमंत्री भारत सरकार, माननीया राज्यपाल महोदया -माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ महराज उत्तर प्रदेश सरकार को अपनी प्रमुख मांग गौ-माता को राष्ट्र-माता घोषित किए जाएं व अन्य मांगों को हजारों लिखित हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन पत्र सौंपते हुए कहा कि आज दिनांक 27 अप्रैल 2026 को देश की पाच हजार तहसीलों में गो-माता को राष्ट्र माता घोषित व भारत में गौ-वंशज वध-शाला हमेशा के लिए बन्द कराने भारत के सभी गौशालाओं में पल रहे गौ-वंशजों का सुचारू रुप से सेवा हो सके इस हेतु केंद्र व राज्य सरकारें गौशालाओं को मनरेगा से जोड़कर गौ-वंशजों को सरकार अविलंब राहत प्रदान करने की आग्रह पूर्वक निवेदन किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *