पीपीगंज में आधी रात को भीषण आग, लाखों का नुकसान

सत्यम मद्धेशिया 

पीपीगंज गोरखपुर ! गोरखपुर के पीपीगंज क्षेत्र के वार्ड नंबर 18, बुद्ध नगर (पुरानी शराब गद्दी रोड) पर स्थित “अमन टी स्टॉल” और “अष्टभुजा मेंस ड्रेस” में देर रात करीब 2 बजे अचानक भीषण आग लग गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी, जिसने कुछ ही समय में विकराल रूप ले लिया।

देखते ही देखते दोनों दुकानों में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया। खासकर अष्टभुजा मेंस ड्रेस में कपड़ों के कारण आग तेजी से फैल गई, जिससे भारी नुकसान हुआ।

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *