पीपीगंज में सर्राफा व्यापारियों से लाखों की ठगी, ‘दादा सोहेल’ बनकर जेवर लेकर फरार

चार ज्वेलर्स से सोना-चांदी लेकर गायब हुआ युवक, मोबाइल नंबर बंद, व्यापारियों ने थाने में दी तहरीर

 

पीपीगंज में व्यापारियों को लगा लाखों का चूना, ‘दादा सोहेल’ पर जेवर लेकर फरार होने का आरोप

 

सत्यम मद्धेशिया

पीपीगंज, गोरखपुर:

पीपीगंज क्षेत्र में सर्राफा व्यापारियों के साथ धोखाधड़ी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि एक व्यक्ति ने खुद को “दादा गवाई” का पोता बताकर चार स्थानीय सर्राफा व्यापारियों से लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण लिए और फिर फरार हो गया।

क्या है पूरा मामला?

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना 02 मई 2026 की दोपहर की बताई जा रही है। आरोपी ने खुद को “दादा सोहेल” बताकर क्षेत्र के प्रतिष्ठित व्यापारियों से संपर्क किया। बताया जा रहा है कि वह दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच एक-एक कर चार दुकानों पर गया और व्यापारियों को भरोसे में लेकर आभूषण अपने साथ ले गया।

आरोपी ने दुकानदारों से कहा कि उसके घर पर रिश्तेदार और ग्राहक आए हुए हैं, जिन्हें जेवर दिखाने हैं। उसने यह भी आश्वासन दिया कि वह आभूषण दिखाकर तुरंत वापस कर देगा या भुगतान कर देगा।

ठगी का शिकार हुए व्यापारी और नुकसान का विवरण

पीड़ित व्यापारियों के अनुसार ठगी में लिए गए जेवरों का विवरण इस प्रकार है—

नन्दलाल वर्मा: 92 ग्राम 630 मिली सोना, 1 किलो 11 ग्राम चांदी

अमरजीत वर्मा: 52 ग्राम सोना

रंजीत वर्मा: 37 ग्राम 700 मिली सोना, 518 ग्राम चांदी

संजय वर्मा: 12 ग्राम 200 मिली सोना, 900 ग्राम चांदी

संपर्क करने की कोशिश रही नाकाम

जब आरोपी काफी देर तक वापस नहीं लौटा तो व्यापारियों ने उसके द्वारा दिए गए मोबाइल नंबरों 9936579229 और 7905786622 पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन दोनों नंबर बंद मिले। इसके बाद व्यापारियों को ठगी का एहसास हुआ।

पुलिस से न्याय की गुहार

पीड़ित व्यापारियों नन्दलाल वर्मा, अमरजीत वर्मा, रंजीत वर्मा और संजय वर्मा ने संयुक्त रूप से थाना पीपीगंज में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की है। व्यापारियों ने पुलिस से जेवर बरामद कराने और आरोपी पर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की अपील की है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *